हम हरिद्वार में तीर्थ पुरोहित के रूप में सैकड़ों परिवारों की बही (वंशावली पंजी) के संरक्षक हैं — जिसमें पीढ़ियों का इतिहास, जन्म-मृत्यु, विवाह और तीर्थ यात्राओं का विवरण सुरक्षित है। As hereditary Teerth Purohits in Haridwar, we are custodians of family Bahi (genealogy registers) preserving generations of births, marriages, deaths and pilgrimage visits.
पुरोहित श्रेष्ठ — पंडित कन्हैयालाल जी, पंडित शम्भुनाथ जी, पंडित ओमप्रकाश जी — तथा उनके बेटे-पोते पंडित अविनाश कीर्तिपाल, पंडित सिद्धार्थ कीर्तिपाल, पंडित शिवांश कीर्तिपाल एवं पंडित सार्थक कीर्तिपाल, हर की पौड़ी, हरिद्वार में यजमान परिवारों की सेवा में हैं। Purohit Shresth — Pandit Kanhaiyalal ji, Pandit Shambhunath ji, and Pandit Omprakash ji — and their sons and grandsons, Pandit Avinash Kirtipal, Pandit Siddharth Kirtipal, Pandit Shivansh Kirtipal, and Pandit Sarthak Kirtipal, serve pilgrim families at Har Ki Pauri, Haridwar.
प्रत्येक प्रविष्टि में यजमान का नाम, पिता व दादा का नाम, आने का उद्देश्य (मांगलिक अथवा शोक अवसर), साथ आए परिजनों के नाम एवं तिथि/वर्ष अंकित होता है। Each entry records the visitor's name, father's and grandfather's name, purpose of visit (an auspicious or a mourning occasion), names of family members who accompanied them, and the date/year.
हमारे पास उन परिवारों के प्राचीन अभिलेख भी सुरक्षित हैं, जिनके पूर्वज विभाजन-पूर्व पंजाब के इन तथा अन्य ज़िलों से हरिद्वार आते रहे — We also hold records of families whose ancestors travelled from these and other districts of undivided Punjab before Partition —
इसके साथ ही राजस्थान के इन प्रमुख स्थानों के परिवारों के अभिलेख भी हमारे पास उपलब्ध हैं — Records of families from these major Rajasthan towns are also available with us —
पूर्वजों की मुक्ति व शांति हेतु।For the peace and liberation of ancestors.
पितरों को जल अर्पण की विधि।Ritual water offering to forefathers.
गंगा में अस्थि प्रवाह की विधिवत सेवा।Immersion of ashes in the Ganga.
पितृ पक्ष व वार्षिक श्राद्ध कर्म।Pitru Paksha and annual rites.
अकाल मृत्यु दोष निवारण पूजा।Puja for untimely-death dosha.
ग्रह दोष शांति हेतु विशेष अनुष्ठान।Ritual for planetary dosha remedy.
बालकों का प्रथम केश संस्कार।First hair-cutting ceremony for children.
हर की पौड़ी पर विशेष संकल्प पूजा।Special sankalp puja at Har Ki Pauri.
शुभ मुहूर्त निर्धारण एवं परामर्श।Auspicious date selection & guidance.
अधिकृत वंशावली एवं संबंध प्रमाण पत्र — पारिवारिक संबंध, दत्तक (गोद लिया) संतान संबंध अथवा वैवाहिक संबंध के प्रमाण हेतु उपयोग योग्य।Authorised genealogy & relation certificate — usable as proof of family relation, adopted-child relation, or marital relation.
नीचे दो उदाहरण दिए गए हैं जो दर्शाते हैं कि प्रत्येक प्रविष्टि में किस प्रकार का विवरण दर्ज होता है। Below are two illustrative examples showing the kind of detail recorded in each entry.
कृपया नीचे विवरण भरें — हम आपके पूर्वजों के गोत्र व मूल निवास के आधार पर अभिलेख खोजकर आपसे संपर्क करेंगे। Please fill in the details below — we will search our records by your gotra and ancestral village and get in touch with you.